यमुनोत्री हाइवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी  सप्ताह भर के भीतर हटेगा अतिक्रमण

यमुनोत्री हाइवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी सप्ताह भर के भीतर हटेगा अतिक्रमण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर- दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशानुसार सभी स्टेट हाईवे और अन्य सड़कों पर मौजूद अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर हटाने का आदेश पारित किया गया है जिस पर कार्यवाही करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग बडकोट के द्वारा यमुनोत्री हाईवे पर धरासूबैण्ड से सिलक्यारा तक अवैध अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर एक सप्ताह के भीतर हटाने का नोटिस भी अतिक्रमणकारियों को दिया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट के सहायक अभियंता अरविंद प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अतिक्रमणकारियों को स्वयं एक सप्ताह के भीतर खाली करने का नोटिस दिया गया है यदि अतिक्रमण कार्यों के द्वारा उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया जाता है

तो विभाग प्रशासन व पुलिस बल की मदद लेकर अतिक्रमण का ध्वस्तीकरण करेगा। किसी भी परिस्थिति में अवैध अतिक्रमण को छोड़ा नहीं जाएगा।