मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में हुआ,भारी नुकसान एनएच व पीडब्ल्यूडी की, लापरवाही आई सामने

मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में हुआ,भारी नुकसान एनएच व पीडब्ल्यूडी की, लापरवाही आई सामने

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – लोहाघाट

लोहाघाट क्षेत्र में हुई भारी बारिश से लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है जहां नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की नालियां बंद होने से सड़क नदी में तब्दील हो गई जिस कारण लोगों के घरों में खेतों में पानी घुस गया तो वहीं पाटन पुल क्षेत्र में एनएच के कलमठ व नालियां बंद होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिस कारण लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है तथा उनके भवन खतरे की जद में आ चुके हैं तो वही पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड में तीन दुकानों के फड़ क्षतिग्रस्त हो गए जिस कारण दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा है प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अगल-बगल के दुकानदारों से फड़ खाली करवा दिए हैं तो वही फायर स्टेशन की सुरक्षा दीवार ढह गई

तो वाइन शॉप के सामने भवन में भूस्खलन होने से भवन खतरे की जद में आ गया है वही प्रेम नगर क्षेत्र में मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई है लोहाघाट की एसडीएम रिंकु बिष्ट के आदेश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी व राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया तहसीलदार ने बताया नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी वहीं लोगों में एनएच व पीडब्ल्यूडी के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला जिस कारण पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व लोगों ने कहा वे लोग लंबे समय से एनएच व पीडब्लूडी से बंद पड़ी नालियों व कलमटों को खोलने की मांग कर रहे थे लेकिन अधिकारी के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है

लोगों ने कहा अगर जल्द बंद पड़ी नालियां नहीं खोली जाती हैं तो वह विभाग के खिलाफ आंदोलन करेंगे लोगों ने कहा जब एनएच के अधिकारियों को घटना की सूचना देने के लिए फोन किया गया तो अधिकारियों के द्वारा उनका फोन तक रिसीव नहीं किया गया वहीं एसडीएम रिंकु बिष्ट ने कहा एनएच व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बंद पड़ी नालियां व कलमट को खोलने के लिए निर्देशित कर दिया गया है हालांकि पीडब्ल्यूडी के द्वारा बंद पड़ी नालियों को खोलना शुरू कर दिया गया है मालूम हो चंपावत के पूर्व डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा 2 महीने पहले एनएच व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को क्षेत्र की बंद पड़ी नालियों व कलमठ को खोलने के निर्देश दिए थे

लेकिन दोनों ही विभागों के अधिकारी डीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए जिस कारण आज लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा लोगों ने कहा अगर उनके भवनो को कोई नुकसान पहुंचता है या जान माल का नुकसान होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी दोनों विभागों के अधिकारियों की होगी