कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत पर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत पर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

कर्नाटक से आए चुनाव के नतीजों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल गए शनिवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोहाघाट के बीर कालू सिंह मेहरा चौक पर आतिशबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाते हुए मिठाईयां बाटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा

कि कर्नाटक की जनता ने पीएम मोदी के जुमलो को नकार दिया कर्नाटक में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा जो धर्म की गंदी राजनीति करी जा रही थी उसे जनता ने सबक सिखाया कर्नाटक की जनता ने डबल इंजन को नकार दिया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी

पीएम मोदी के द्वारा जनता को कई प्रकार का लालच दिया जा रहा था पर जनता ने भाजपा की धर्म वह झूठे वादों की राजनीति को नकारते हुए भाजपा को सबक सिखाया और कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता सौंप दी उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी