खतरे के सारे में पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल

खतरे के सारे में पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

खबर उत्तरकाशी से है जहां मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे प्राथमिक विद्यालय केऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन तार गुजर रही है। जिसको हटाने के लिए ग्रामीण कई बार विधायक सहित उर्जा निगम के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। खरसाली गांव के सुशील तोमर ने बताया कि
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रही है।

जो कि कभी
भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है। तो वहीं स्कूल के समीप गांव का पंचायती
चौक है। जहां पर 12 गांव गीठ पट्टी के सोमेश्वर देवता के मेले का आयोजन
किया जाता है। बरसात में हाईटेंशन तारों से अधिक खतरा बना रहता है। जो कि
स्कूल में पढ़ने वाल बच्चों और शिक्षकों को कभी भी हादसे का शिकार बना
सकता है।

तोमर ने कहा कि अगर जल्द ही प्रशासन और उर्जा निगम इस हाईटेंशन
लाइन को हटाने के लिए कदम नहीं उठाता है। तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उर्जा निगम के एसडीओ बड़कोट गिरीराज का कहना है कि अभी तक खरसाली से
लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्यवाही की
जाएगी।