पंचायत नौगाँव की बैठक में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे बुनियादी मुददे छाए रहे। साथ ही ब्लॉक परिसर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया

पंचायत नौगाँव की बैठक में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे बुनियादी मुददे छाए रहे। साथ ही ब्लॉक परिसर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया

रिपोर्टर -अरविन्द थपलियाल

स्थान – बड़कोट

उत्त्तरकाशी के क्षेत्र पंचायत नौगाँव की बैठक में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे बुनियादी मुददे छाए रहे। साथ ही ब्लॉक परिसर में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी विभागों ने विकास कारी योजना की जानकारी के साथ जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत किये गए।

इस मौके पर सीडीओ गौरव कुमार ने कहा कि सदन में जनप्रतिनिधियों की ओर से जो भी शिकायतें दर्ज की जाती है, उन पर अधिकारी गंभीरता से कार्यवाही करें। ब्लाक सभागार नौगाँव में आयोजित बीडीसी बैठक में ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार ने नौगाँव क्षेत्र बैठक में पानी की समस्या , यमुनोत्री रोड़ पर पड़े गड्ढे सही करने सहित ब्लॉक के सभी प्रतिनिधियों द्वारा रखी गयी

समस्या का निस्तारण करने के सदन के माध्यम से निर्देशित किया। उन्होंने सीडीओ उत्त्तरकाशी से ग्राम सभाओं की मनरेगा की फाईल पर डी डी ओ द्वारा बार बार आपत्ति लगाए जाने पर हंगामा होने के बाद कार्यवाही करने की मांग की गई।