


रिपोर्टर -मनीष

स्थान -पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट तहसील मे एक ही परिवार की महिलाओं की बुर्सुम गांव मे आज तड़के घर पर ही उन्हीं के रिश्तेदार व्यक्ति ने निर्मम हत्या कर दी।हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया।राजस्व गांव होने के कारण रेगुलर पुलिस को सूचना पर मौके पर भेजा गया।हत्याआरोपी मोहन राम 40 वर्षीय ने अपनी ताई के साथ उनकी लड़की व बहु की धारधार हथियार से हत्या कर दी।हत्याआरोपी की तलाश मे पुलिस व पीएसी जुटी है हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक ने बताया रेवेन्यू एरिया मे गंगोलीहाट क्षेत्र मे आज अर्ली माँर्निग मे फैमिली के डिस्पूयट को लेते हुए एक व्यक्ति ने अपनी ही फैमिली मे तीन महिलाओं का धारधार हथियार से हत्या कर दी गई है।जिसमें त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस को जिलाधिकारी के माध्यम से टा्सफर भी किया जा रहा है।सुबह ही हमारी पुलिस टीम मौके को रवाना हो गई थी तीनों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।अभियुक्त फरार है जंगल की ओर भागा हुआ है।फोर्स को भेजा गया है सर्च आँपरेशन पुलिस द्बारा चलाया जा रहा है।



