प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब शुरू हुआ सत्यापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब शुरू हुआ सत्यापन

रिपोर्टर – संदीप

स्थान -रूड़की

मंगलौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले मकानों को जल्द तैयार करने की प्रकिर्या शुरू हो चुकी है वही देहरादून से भी अधिकारी मौके पर पहुंच कर लोगो के सत्यापन करने की तैयारी में जुट गए है

प्रधानमंत्री आवास योजना को तैयार करने वाली कंपनी के चेयरमैन के मुताबिक जून 2024 तक सभी लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी उन्हें सौंप दी जाएगी


वही देहरादून से पहुंचे अधिकारी ने भी बताया कि सभी फार्म भरने वाले लोगो का सत्यापन किया जा रहा है ताकि लाभर्थियों को उनका हक मिल सके और जो लाभ के पात्र नही है उनके फार्म केंसिल भी किये जा रहे है


अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य अभी एक दो दिन तक लगातार जारी रहेंगा ताकि सभी लोगों को उनका लाभ मिल सके