लोहाघाट व चंपावत में जिला पंचायत की भूमि में हुए अतिक्रमण पर गरजेगी जेसीबी

लोहाघाट व चंपावत में जिला पंचायत की भूमि में हुए अतिक्रमण पर गरजेगी जेसीबी

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

राज्य सरकार द्वारा सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पंचायत चंपावत भी कार्यवाही पर उतारू हो गया है जिला पंचायत अध्यक्ष चंपावत ज्योति राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लोहाघाट ,चंपावत ,टनकपुर व बनबसा में कई लोगों के द्वारा बरसों से जिला पंचायत की भूमि में अवैध अतिक्रमण किया हुआ है

उन्होंने कहा अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार अतिक्रमण को हटाने के लिए नोटिस भी दिए गए लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री व डीएम चंपावत के द्वारा सरकारी भूमि से एक हफ्ते के भीतर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश के बाद जिला पंचायत अब लोहाघाट ,चंपावत ,टनकपुर व बनबसा में अपनी भूमि पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करेगा

जिसके लिए प्रशासन से फोर्स की मांग करी गई है फोर्स उपलब्ध होते ही अवैध अतिक्रमण को ढहा दिया जाएगा चाहे अतिक्रमणकारी कितनी भी पहुंच वाला क्यों न हो कुल मिलाकर जल्द ही जिला पंचायत की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर जेसीबी गरजती हुई नजर आ सकती है वही प्रशासन ने सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी है