


रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: चंपावत’

गुरुवार को अपने चंपावत दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने मीडिया ने लोहाघाट नगर में पेयजल के लिए बरसों से लोहावती नदी से हो रहे सीवर युक्त पानी की सप्लाई के मुद्दे को प्रमुखता से रखा इसके अलावा मीडिया के द्वारा सीएम धामी से लोहाघाट नगर वासियों को जल संस्थान के द्वारा महीने में मात्र 15 दिन पानी की सप्लाई करने के मामले को भी प्रमुखता से उठाया


मीडिया के सवालों के जवाब में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा लोहाघाट नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी व सरकार की प्राथमिकता है व नगर वासियों का मौलिक अधिकार भी है सीएम धामी ने कहा जल्द लोहाघाट नगर के लिए पेयजल योजना का निर्माण करवाया जाएगा मालूम हो लोहाघाट नगर को जल संस्थान के द्वारा लोहावती नदी का सीवर युक्त पानी पेयजल के तौर पर सप्लाई किया जाता है जिस कारण लोहाघाट नगर के लोग पीलिया और टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं प्रशासन व सरकार ने संज्ञान लेना चाहिए



