


रिपोर्टर -संजय कुंवर

स्थान -जोशीमठ

जोशीमठ नगर में बृहस्पतिवार देर सांय एकबार फिर भू धंसाव आपदा प्रभावितों ने जोशीमठ संगर्ष समिति के बैनर तले अतुल सती की अगुवाई में सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जोरदार मशाल जुलूस निकाल कर अपना आक्रोश जाहिर कर दिया है, जोशीमठ नगर में आपदा प्रभावितों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
जोशीमठ संगर्ष समिति द्वारा विगत 107 दिन के धरने प्रदर्शन आंदोलन के बाद सूबे के मुख्यमंत्री धामी के 8 अप्रैल के 11सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति और आश्वाशन के बाद जोशीमठ तहसील में चल र रहा धरना स्थगित हो गया था


लेकिन 20 दिन का बीतने पर भी सरकार द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए कोई जमीनी कार्य 11 सूत्रीय मांगो पर नहीं हुआ । जिसको लेकर फिर से आपदा प्रभावितों ने सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई शुरू कर दी है,
जोशीमठ भू धंसाव आपदा प्रभावितों ने आज स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 11 मई को देर सांय जोशीमठ टीसीपी बाजार से मारवाड़ी चौक तक एक विशाल मशाल जलूस रैली निकाल कर सरकार को पुनः चेताते हुए अग्रिम चेतावानी दी है,



