क्या हो सकता है हरिद्वार से अगला सांसद कोई सन्त

क्या हो सकता है हरिद्वार से अगला सांसद कोई सन्त

रिपोर्टर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गरमा रहा है अब ऐसा लगता है कि वर्तमान सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के कामकाज से नाखुश साधु-संतों ने अब हरिद्वार लोकसभा चुनावों में संत को टिकट देने की मांग शुरू कर दी है।

कूछ दिन पूर्व इस मामले में एक प्रेसवार्ता कर सन्तो ने हुंकार भी भर दी थी भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगी सत्यव्रतानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार तीर्थ क्षेत्र है और तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा बने रहने के लिए संत को ही यहां का लोकसभा प्रतिनिधि होना चाहिए। धर्मनगरी की आस्था को बचाने के लिए सन्त से अच्छा कोई विकल्प नही हो सकता लेकिन अब यह मांग खुलकर सामने आ गई है।


इसके साथ उन्होंने सभी पार्टियों से हरिद्वार लोकसभा सीट पर किसी संत को टिकट दिए जाने की मांग की है।