


रिपोर्टर -केशव रावत

स्थान -टिहरी

नगर पंचायत लम्बगांव में आजकल अतिक्रमण पर चल रहे सर्वे का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लिया संज्ञान डीएम को किये आदेश फिलहाल अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई पर लगा विराम तो उधर नगर वासियों, व्यापारियों व मकान मालिकों ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल व एसडीएम प्रताप नगर के आश्वासन पर शासन प्रशासन के खिलाफ 12 मई को धरना प्रदर्शन के लिए दिए गए अल्टीमेटम को भी किया


स्थगित एसडीएम प्रतापनगर प्रेमलाल ने कहा कि जनहित को देखते हुए और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के हस्तक्षेप के बाद डीएम ने उन्हें आदेश किया कि जब तक इसको लेकर कोई बैठक ना हो जाए और उस बैठक में कोई निर्णय ना हो जाए तब तक के लिए अतिक्रमण पर हो रही कार्यवाही को स्थगित किया जाए


उसके बाद जो भी निर्णय लिया जाएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी तो वहीं एसडीएम प्रतापनगर प्रेमलाल ने कहा कि जनहित को देखते हुए फिलहाल अतिक्रमण पर हो रही कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है लेकिन बाजार की व्यवस्था को सुधारने के लिए अस्थाई रूप से हो रहे अतिक्रमण को समाप्त किया जाएगा और चार धाम यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक को भी सुधारा जाएगा


