


रिपोर्टर -अजय कुमार

स्थान दिनेशपुर

दिनेशपुर थाना अंतर्गत काली नगर गांव में बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने 4 लोगों को जमकर पिटाई किया फिर पुलिस के हवाले कर दिया दरअसल मामला काली नगर गांव में चार युवक नशे की हालत में पहुंचकर बच्चों के संग खेलकूद करने लगे तभी एक बच्चे को इन चार युवकों ने कोल्ड ड्रिंक पिला दिया


फिर एक बच्चे ने उनसे कोल्ड ड्रिंक की मांग की तो उनमें से एक युवक ने उस बच्चे को लेकर कोल्ड ड्रिंक दिलाने के लिए अपने साथ ले जाने लगे तभी उसके परिजनों ने देख लिया और बच्चा चोर समझकर शोर मचाया आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए वहीं खड़े चारों युवकों को ग्रामीण ने चारों युवकों को पिटाई लगाते हुए


पुलिस के हवाले कर दिया इस दौरान थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा है कि कल देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि चार बच्चा चोर गिरोह के लोगों के द्वारा एक बच्चा उठाकर ले जाने लगे थे तभी ग्रामीणों ने उनको दबोच लिया जिसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई चारों युवकों को पकड़कर थाने ले आई पूछताछ करने पर पता चला कि चारों युवक निर्दोष थे एक बच्चों को कोल्ड ड्रिंक दिलाने ले जा रहे थे तभी ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर उन्हें पकड़ लिया


