सहसपुर विधानसभा में गुलदार द्वारा चार वर्षीय बच्चे को अपना निवाला

सहसपुर विधानसभा में गुलदार द्वारा चार वर्षीय बच्चे को अपना निवाला

रिपोर्टर -सतपाल धानिया

स्थान -विकासनगर

हाल ही में सहसपुर विधानसभा में गुलदार द्वारा चार वर्षीय बच्चे को अपना निवाला बनाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ना ही तो गुलदार को पकड़ा गया है ना ही मारा गया है जिसे लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ

गुलदार अभी भी क्षेत्र में सक्रिय है व आबादी क्षेत्र में घूमता हुआ देखा जा रहा है गुलदार को आबादी क्षेत्र के करीब देखे जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा गुस्साए ग्रामीणों ने आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद के नेतृत्व में देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया ग्रामीणों की मांग है

कि नरभक्षी हो चुके गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जाए या उसे गोली मारी जाए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने से स्थानीय प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाया घंटो के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल किया गया

आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकिल अहमद ने कहा है कि जब तक नरभक्षी गुलदार को पकड़ा नही जाता ऐसे ही आंदोलन जारी रहेगा तो वही स्थानीय प्रशासन इस मुद्दे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गुलदार के आतंक से निजात दिलाई जाएगी