कांग्रेस विधायकों का किया पुतला दहन!

कांग्रेस विधायकों का किया पुतला दहन!

रिपोर्टर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

भारतीय जनता पार्टी शिवालिकनगर मंडल के कार्यकताओं ने मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी के नेतृत्व में शिवालिकनगर चौक पर कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा हटाए जा रहे अवैध धार्मिक स्थलों के मामले में कांग्रेस पार्टी व उनके विधायकों के द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है

और जिले का सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जा रही है जो कतह ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही देश को बांटने का कार्य करती आई है और आज भी वही कर रही है इसी के विरोध में भाजपा शिवालिक नगर मंडल द्वारा आज कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता खराब हो चुकी है उनके विधायकों ने कभी भी क्षेत्र वासियों के हित की बात नहीं करी और ना ही कभी विकास की बात करी। इन्होंने हमेशा देश का माहौल बिगाड़ने का काम ही किया है। कोर्ट के आदेश पर आज जब कार्रवाई हो रही है तो इनके विधायक इसमें भी तुष्टिकरण की राजनीति कर हरिद्वार जिले का माहौल बिगड़ने का काम कर रहे हैं आज भारतीय जनता पार्टी शिवालिकनगर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों के साथ कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस विधायकों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।