


रिपोर्टर – गोविन्द चौधरी

स्थान -लक्सर

लक्सर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पँवार द्वारा क्षेत्र के ईस्माईलपुर गांव निवासी एक युवक पर ब्लैकमेलिंग के आरोप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित पत्रकार की याचिका पर दर्ज हुए


मुकदमे को लेकर कानूनी कार्यवाही और आरोपी के विरुद्ध उचित दंड की मांग को लेकर अपना पक्ष रखा गया है लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास पँवार ने इस प्रकरण पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है


कि यह हमारे देश का चौथा स्तंभ है जिसे साफ-सुथरा तथा निष्पक्ष होना चाहिए और क्षेत्र में पनप रहे फर्जी पत्रकारों का विरोध भी होना चाहिए

उन्होंने ब्लैकमेलिंग के आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे को सही ठहराते हुए कहा कि आरोपी पर उचित और कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए उन्होंने खुद को इसके पक्ष में करार देकर कहा कि जिसके विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा दर्ज हुआ है उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के अलावा उसे उचित दंड भी मिलना चाहिए !


