मोक्ष धाम श्री बदरीनाथ में कल से रुक रुक कर हो रही बर्फबारी

मोक्ष धाम श्री बदरीनाथ में कल से रुक रुक कर हो रही बर्फबारी

रिपोर्टर -संजय कुंवर

स्थान -,बदरीनाथ

मोक्ष धाम श्री बदरीनाथ में कल से रुक रुक कर हो रही बर्फबारी आज सुबह थम गई है,आज प्रातःकाल तेज सर्द हवाओं के बीच श्रद्धालुओं ने तप्त कुंड में स्नान कर सिंह द्वार के रास्ते भगवान बदरी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया,आज भी हजारों की तादाद में बद्रीनाथ धाम पहुंचे है

यात्रियों की आमद से बदरीनाथ टैक्सी स्टैंड से लेकर साकेत तिराहा परमार्थ लोक,माणा स्टैंड, बस अड्डे तक चहलपहल बड़ी है,

तीर्थयात्री बड़े आराम से पंक्ति बद्ध होकर सिंह द्वार के रास्ते भगवान बदरी विशाल के दिव्य दर्शन कर रहे है, साथ ही बद्रीनाथ धाम के आसपास सहित नर नारायण,कुबेर,गंध मादन पर्वत शिखरों पर पड़ी ताज़ा बर्फ धाम के प्राकृतिक सौंदर्य पर चार चांद लगा रहे है,यात्री खुशनुमा वातावरण में बद्रीनाथ धाम पहुंच कर बड़े आसानी से बदरी विशाल भगवान के दर्शन कर रहे है,