गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में डर

गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में डर

रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

खबर जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज से है जहां पिछले 4 दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे किसान लाठी डंडे लेकर एक गुलदार को खेतों से भगा रहे है वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की हरकत में आ गया है

और गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है वंही अगर ग्रामीणों की माने तो अक्सर गुलदार दिखाई दे रहा है जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है कई बार विभाग से शिकायत की गई है लेकिन विभाग का इस ओर कोई ध्यान नही है शायद विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है ग्रामीणों की वन विभाग से मांग है कि वन्य जीवों निचले तराई क्षेत्रो में आने से रोका जाए

वंही वन क्षेत्राधिकारी पतरामपुर ललित आर्य ने बताया कि बूढा फार्म से गुलदार दिखाई देने की शिकायत मिली थी जिस पर टीम को भेजा गया था मौके पर गुलदार के पद चिन्ह भी मिले है

जिसके बाद गश्ती दलों को बड़ा दिया गया है और लोगो को समय से पशुओं को अंदर बाँधने ओर सावधानी बरतने हिदायत दी गई है अगर आगे भी गुलदार दिखाई देता है तो कैमरा ट्रेप लगाया जाएगा और उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा