थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत नशा तस्करों पर दून पुलिस का बडा प्रहार हुआ है साढे आठ लाख रू0 कीमत की 86 ग्रा0 स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को थाना रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत नशा तस्करों पर दून पुलिस का बडा प्रहार हुआ है साढे आठ लाख रू0 कीमत की 86 ग्रा0 स्मैक के साथ 02 अभियुक्तों को थाना रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर – सचिन

स्थान -देहरादून

पुलिस टीम द्वारा सात मई को रायवाला चौक से आगे मुख्य मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास दौराने गश्त/चैकिंग 02 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडे दिखाई दिये। जो पुलिस टीम को देखकर दूसरी दिशा में मुडकर जाने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो युवकों को पकडते हुए पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपना नाम 01: पप्पू श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खिरका थाना फतेहगंज तहसील मीरगंज बरेल उ0प्र0 उम्र-32 वर्ष व 02:- शहनवाज सिद्दीकी उर्फ शानु पुत्र आबिद हसन निवासी अंसारी मौहल्ला फतेहगंज थाना फतेहगंज तह0 मीरगंज बरेली उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष बताया गया।

जिनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह घबराते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो अभियुक्तों के पास से प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखी गयी कुल 86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त स्मैक को मीरगंज बरेली से लाकर रायवाला में सुनयना मल्होत्रा नाम की महिला को देने के लिये आना बताया गया।

अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0सं0: 87/23 धारा: 08/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिन्हें समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।