रानीखेत नगर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ गठन ,नेहा माहरा अध्यक्ष, कुसुम जोशी बनी महासचिव

रानीखेत नगर महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का हुआ गठन ,नेहा माहरा अध्यक्ष, कुसुम जोशी बनी महासचिव

रिपोर्टर – संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

यहां महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गीता पवार ने महिला कांग्रेस नगर कमेटी का गठन किया गया जिसमें नेहा साह माहरा को अध्यक्ष, कुसुम जोशी को महासचिव चुना गया।


रचना रावत संरक्षक बसंती डोबरियाल उपाध्यक्ष, माधवी जुयाल सचिव, रेखा आर्य कोषाध्यक्ष बनायी गई। सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गये। नवचयनित पदाधिकारियों ने
कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही। महिला नगर कांग्रेस कमेटी रानीखेत ने बजरंग दल की सदबुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।


बैठक में पदाधिकारियों सहित पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, गीता सजवान, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, कंचन आर्या , नगर उपाध्यक्ष विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, पंकज थापा आदि मौजूद रहे।