


रिपोर्टर – ब्यूरो

स्थान -विकासनगर

लंबे समय से जंतर मंतर दिल्ली पर चले आ रहे महिला पहलवानों व अन्य पहलवानों के धरने वा आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में विकास नगर कांग्रेस जनों ने एक कैंडल मार्च पहाड़ी गली चौक से मुख्य बाजार में निकाला आज कांग्रेस के कार्यकर्ता शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए यहां से शाम को 7:30 महिला पहलवानों की न्याय की मांग करते हुए मुख्य बाजार विकास नगर में कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च पहाड़ी गली चौक से प्रारंभ होकर रामकुमार चौक तक गया व पहाड़ी गली चौक पर पहुंचकर की आर्य समाज चौक से नारेबाजी करते हुए


पहाड़ी गली चौक पर लाकर समाप्त किया गया कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि जिन महिला पहलवानों ने भारत की कुश्ती को एक पहचान दी वह विश्व स्तर पर मेडल जीतकर भारत का मान बढ़ाया आज वह अपने स्वाभिमान अपनी इज्जत की लड़ाई के लिए सड़कों पर बैठे हैं व बेटी बचाओ का नारा देने वाली यह सरकार चुप है उन्होंने कहा आज पूरे देश में महिलाओं का अपमान किया जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी के लोग उसमें सम्मिलित है उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि आज देश की बेटियां सड़कों पर बैठी है


उन्हें निरंतर डराया धमकाया जा रहा है सरकार मूकदर्शक है सरकार के मैं शामिल नेता उनका शोषण करने का काम कर रहे हैं परंतु प्रधानमंत्री जी बात बात पर मन की बात करने वाले आज मौन है इस तरह के कृत्य से देश शर्मिंदा है वा सही समय का इंतजार कर रहा है इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुम कौशल प्रदेश आईटी सचिव रेशमा अंसारी सरोज देवी पूर्व सभासद सुमन लता शहर कांग्रेस अध्यक्ष कितेश जयसवाल देवानंद पाशी बलजीत सिंह हरीश ग्रोवर नौशाद अली क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन वर्मा असद खान अनमोल शाह दिनेश गुप्ता सुमेन्द्र टंडन बेलीराम ठाकुर भुवन पंथ अभिषेक इंडिया आशीष यासीन मिर्जा भूपेंद्र डोगरा अभी राजन दिनेश भारद्वाज हैदर अली साजिद अली अंशुल फुरकान अहमद हरजीत सिंह धीरेंद्र लटियाल भरत नेगी सहित कई कांग्रेसी अनुपस्थित रहे


