नगर पालिका द्वारा लगाई जा रही नगरपालिका के डंपिंग जोन मैं कूड़े में आग

नगर पालिका द्वारा लगाई जा रही नगरपालिका के डंपिंग जोन मैं कूड़े में आग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

खबर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र खटीमा से है जहां नगरपालिका द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से लगातार नगरपालिका के डंपिंग जोन में कूड़े पर आग लगाई जा रही है आपको बता दें कि पिछले दिनों भी ठेकेदार द्वारा इस प्रकार की हरकतें की गई थी जिस पर नगर पालिका द्वारा ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है

और कूड़े में आग लगने के कारण जहरीला धुआ निकलने से क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है आपको बता दें कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि इस ठेकेदार द्वारा इसे पूर्व अन्य नगर पालिका में भी इस प्रकार की कार्यप्रणाली को अंजाम दिया गया है जिसके कारण इसे अन्य पालिकाओं द्वारा ब्लैक लिस्ट भी कर दिया गया है इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खटीमा गुरमीत सिंह द्वारा मीडिया से रूबरू होते हुए बताया गया कि पिछले दिनों भी हमारे द्वारा ठेकेदार को इस संबंध में कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए गए थे लेकिन ठेकेदार द्वारा अगर अभी भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है

तो हम जल्द से जल्द उसको ब्लैक लिस्ट कर उसके ऊपर ठेका निरस्त की कार्रवाई भी करेंगे कहीं से लेकर कहीं तक क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा