

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार


हरिद्वार हर की पौड़ी पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक बैग में बम मिलने की सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलने पर मौक पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया और सघन चेकिंग अभियान चलाया आप घबराइए नहीं यह कोई बम मिलने की सूचना नहीं थी यह सिर्फ पुलिस द्वारा की गई मॉकड्रिल थी क्योंकि हरिद्वार को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है पुलिस ने मकर सक्रांति और 26 जनवरी को देखते हुए इस मॉकड्रिल को किया है जिससे सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता हो सके


हरिद्वार को लेकर मिल रही तमाम आतंकी धमकियों के बीच हरिद्वार पुलिस ने हर की पौड़ी पर देर रात मॉकड्रिल की मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस को लेकर हरिद्वार पुलिस अलर्ट पर है इसी को लेकर हरिद्वार हर की पौड़ी पर मॉकड्रिल की गई अचानक गंगा आरती के समय मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग मिलने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि मकर सक्रांति और 26 जनवरी को देखते हुए हर की पौड़ी पर पुलिस द्वारा मॉकड्रिल की गई जिसमें बीडीएस डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई की गई मकर सक्रांति और 26 जनवरी को लेकर यह अभियान हमारा लगातार जारी रहेगा एसएसपी हरिद्वार द्वारा हमें निर्देशित किया गया है होटल धर्मशाला ओं की भी चेकिंग की जाए

हरिद्वार को मिलने वाली धमकियों के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है इस तरह की कार्रवाई पुलिस के सिस्टम को परखती है कार्रवाई के दौरान जहां मालवीय घाट पर हड़कंप मच गया तो वही पुलिस की सतर्कता भी देखने को मिली हरिद्वार पुलिस मकर सक्रांति और 26 जनवरी के मौके पर कोई भी कोताही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही है



