मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग होने की सूचना से मचा हडकंप, देखिये ख़ास रिपोर्ट

मालवीय घाट पर संदिग्ध बैग होने की सूचना से मचा हडकंप, देखिये ख़ास रिपोर्ट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

हर की पैड़ी पर सूचना मिली कि मालवीय घाट पर एक संदिग्ध बैग रखा है। इस सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराने पर तुरंत एस पी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सी ओ सिटी मुकेश ठाकुर समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में मात्र 10 मिनट के अंदर पूरे मालवीय घाट को बिना किसी धक्का-मुक्की या अन्य किसी नुकसान के खाली कराया गया।

उस समय मालवीय घाट में पूरे भारतवर्ष से आए लगभग बारह सौ श्रद्धालुगण मौजूद थे। सूचना पर तत्काल बी डी एस तथा डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा एवं बी डी एस द्वारा उक्त संदिग्ध बैंग को चेक किया तो उसमें कुछ कपड़े मिले… तब जाकर पूरे पुलिस बल ने राहत की सांस ली। पुलिस टीम के रिस्पांस टाइम को बढ़िया बताते हुए क्राउड कंट्रोल को और बेहतर किए जाने हेतु एसएसपी द्वारा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।