हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में  चोरों ने शिव मंदिर का तोड़  ताला और दानपात्र पर किया हाथ साफ

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में  चोरों ने शिव मंदिर का तोड़  ताला और दानपात्र पर किया हाथ साफ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार पथरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देने की जुगत में लग गए हैं |बीती रात इलाके के एक शिव मंदिर का ताला तोड़ चोरों ने वहां रखे दानपात्र पर हाथ साफ कर दिया| चोर दानपात्र को उठाकर एक खेत में ले गए और उसका ताला तोड़ा, परंतु दानपात्र में कुछ खास पैसा नहीं था |पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पथरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके के चांदपुर गांव में स्थित शिव मंदिर का बीती रात के समय अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ लिया|

जिसके बाद पहले चोरों ने मंदिर के अंदर सामान को खंगाला लेकिन वहां कुछ ना मिलने के बाद अंदर रखें दानपात्र को चोर उठा ले गए और एक खेत में जाकर उसे तसल्ली से तोड़ा| गांव वालों को इस घटना का पता सुबह उस समय चला जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे| खेत में खुले पड़े दानपात्र में हालांकि चंद रुपयों के अलावा कुछ नहीं था| 2 दिन पहले हीदानपात्र से पैसे निकाले गए थे| जिसके बाद उसमें चंद रुपयों के अलावा कोई ज्यादा पैसा नहीं था| लेकिन इसके बाद भी इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है| जल्द ही फरार चोरों को पकड़ लिया जाएगा।