
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्ट – मनिष

स्थान – पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ मे तैयार बैस हास्पिटल विगत दो वर्षों से जनपद के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं दे पा रहा है।कोरोना काल मे अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया गया था। परंतु उसके बाद इसे संचालित करने की कोई पहल नहीं हो पाई है।पिथौरागढ़ जनपद मे बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा के साथ ही नेपाल के मरीजों का जिला चिकित्सालय मे ईलाज के लिए आना लगातार रहता है।इस दबाव के चलते यंहा पर कभी- कभी स्वास्थ्य सेवाएं चौपट नजर आती है।


डाँ. एच.एस.ह्यायंकी मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कार्यदायी संस्था साठ दिन के अंदर बैस हास्पिटल को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर देंगी। बैस हास्पिटल के लिए जब तक पोस्ट क्रियेट नहीं की जाती है, तो कैसे बैस अस्पताल का संचालन होगा।उन्होंने कहा बैस अस्पताल की जरूरत के हिसाब से पद सृजित किए जाए तभी बैस अस्पताल का संचालन हो पाएगा।


