
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान –लक्सर

लक्सर के महाराजपुर और इस्माइलपुर गबन के आरोपी डीलरो के खिलाफ ग्रामीणों लकसर एसडीएम गोपाल राम से मुलाकात कर कार्रवाई की माँग की|आपको बता दें महाराजपुर गाँव के धीरज पाल सुखबीर राजवीर आदि ग्रामीणों ने पिछले दिंनो जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था, कि उनके गांव के राशन डीलर द्वार अपने रिकार्ड में समुदाय विशेष के राशनकार्ड धारकों को राशन वितरण किया जाना दर्शाया गया हैं-जबकि गाँव मे समुदाय विशेष का कोई व्यक्ति रहता ही नही है ,इसलियए डीलर द्वारा बड़ी मात्रा में राशन का गबन किया गया है|


इस पर जिलाधिकारी द्वारा राशन डीलर की दुकान निलंबित कर दी थी।लेकिन कुछ दिन पहले उक्त राशन डीलर की दुकान को फिर बहाल कर दिया गया| इस बाबत धीरज सिंह आदि ग्रामीणों ने एसडीएम गोपाल राम बिनवाल से मुलाकात की ओर गबन के आरोपी डीलर की जाँच के लिये कमेटी बनाई जाने की मॉग की|इस पर एसडीएम ने खण्डविकास अधिकारी के नेतृत्व में जाँच कमेटी बनाई गई है, जो जल्द ही अपनी जाँच देगी|


