उत्तराखंड के राज्यपाल पहुँचे सरोवर नगरी नैनीताल                                                                        

उत्तराखंड के राज्यपाल पहुँचे सरोवर नगरी नैनीताल                                                                        

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – नैनीताल।

रिपोर्ट – ललित जोशी

उत्तराखंड के  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीतल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. एन के जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि कुमांऊ मंडल में प्राकृतिक सुंदरता का अपना ही महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई दर्शनीय पयर्टक स्थल हैं।

राज्यपाल ने कहा कि कुमांऊ मंडल  को गहराई से समझने के लिए तहसील एवं ब्लाक स्तर तक भ्रमण की योजना है ताकि वहां पर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी प्राप्त की जा सके।  राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए सौभाग्य की बात है, कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड यात्री पहुंच रहे हैं ,इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रत्येक व्यक्ति के लिए ‘अतिथि देवो भवः’ की परम्परा रही है। चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के सहयोग से सुचारू चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक  ओर हमारे लिए चुनौतियां हैं, वहीं दूसरी ओर अवसर भी हैं कि हम देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा सकें और उन्हें यहां की सभ्यता और संस्कृति से परिचित करवायें।