
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ओवरलोड लोड खनन हो रहे बहनों को चेकिंग के दौरान उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने एक ट्रैक्टर ट्राली समेत 5 वाहनों को सीज किया है। वहीं उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ क्षेत्र के लोगों की शिकायतें आ रही थी| इसको लेकर आज टीम ने पीलीभीत मार्ग से 4 गाड़िया यूपी को जा रही थी। ओवरलोड वाहनों को रोका गया। आरबीएम से भरे वाहनों की रॉयल्टी नही पाई गई| वही आर बी एम को यूपी ले जाया जा रहा था।


साथ ही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को उप जिलाधिकारी ने परमिशन ना होने पर सीज कर दिया। वहीं उप जिलाधिकारी ने कहा चेकिंग के दौरान वाहनों के पास रॉयल्टी नहीं पाई गई| साथ ही उप जिला अधिकारी ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली समेत सभी वाहनों का जुर्माना काटा जाएगा। जिन बहनों के पास रॉयल्टी नहीं होगी उन पर 5 गुना जुर्माना किया जाएगा।


