किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने दिया सामुहिक इस्तीफा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय महासचिव नीतिनि नीलू युवा प्रदेश अध्य्क्ष अखलाख ओर युवा जिलाध्यक्ष परविंदर चौधरी ने अपने कई समर्थकों सहित संगठन को अलविदा कह दिया| यूनियन के तीनो पदाधिकारियों ने यूंनियन के केंद्रीय नेतृत्व ओर प्रदेश के कई पदाधिकारियों पर संगठन के समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं का की उपेक्षा करने के आरोप लगाते हुए| सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अम्बावता को भेज दिए है| इन्होंने कहा कि जो जमीन से जुड़े ओर किसानों के दिलो पर राज करने वाले नेता और कार्यकर्ता है| उन्हें न तो कोई सम्मान दिया जा रहा है, और नही उन्हें संगठन में खास तव्वजो दी जा रही है|

तीनो नेताओ ने यह भी आरोप लगाए की विगत चुनांव में लकसर सीट पर उनकी बदौलत बसपा ने विधायक का चुनाव जीता है| लेकिन यूंनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दूसरे क्षेत्रो के चापलूस ओर निक्कमे नेताओ को उसका क्रेडिट दिया गया है| जिससे क्षेत्र के पूरे किसान समाज मे भारी आक्रोश है| इसी लिये आज वे अपने तममा समर्थकों के साथ संगठन को छोड़ रहे है| इन्होंने घोषणा की कि जल्दी ही किसान हितेषी किसी बड़े संगठन के साथ वे आगे बढ़ने की रणनीति बनाएगे|