बारिश के बीच भी चुनावी गर्मी बरकरार, कडकडाती ठंड में डोर टू डोर प्रचार कर रहे कांग्रेसी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अजहर मलिक

स्थान- काशीपुर

मौसम के बदले मिजाज और सुबह से हो रही बारिश के बावजूद चुनावी गर्मी बरकरार है | वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रत्याशी कडकडाती ठंड और बारिश में भी लोगों के पास डोर टू डोर प्रचार करने पहुंचे | 

कई जगहों पर चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने बारिश के चलते होने वाली दिक्कतों से भी प्रत्याशियों को अवगत कराया |  दरअसल बारिश में काशीपुर शहर में जलभराव की समस्या लम्बे समय से है | ऐसे में भाजपा विधायक ने बीस सालों तक जलभराव का सिर्फ दावा किया लेकिन काम नहीं किया, वहीं चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस मतदाताओं से परिवर्तन की मांग करते हुए वास्तविक विकास के दावे कर रही है | 

भारी बारिश के बावजूद बडी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव प्रचार अभियान और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे।