
स्थान : भीमताल
ब्यूरो रिपोर्ट

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चाफी से पदमपुरी होते हुए धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था। इससे ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

क्षेत्रीय लोगों ने मोटर मार्ग की स्थिति को देखते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा से सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क खराब होने से रोजमर्रा की आवाजाही के साथ ही कृषि और पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं।


जनता की समस्या को देखते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मोटर मार्ग के डामरीकरण की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।


इसके बाद चाफी-पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया।


मंत्री राम सिंह कैड़ा ने डामरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि डामरीकरण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के विभिन्न मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण एवं सड़क सुधार के कार्य किए जा रहे हैं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति में सुधार हो और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

