टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में आर्यन बेलवाल, समर्थकों के साथ निकाली विशाल रैली

टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में आर्यन बेलवाल, समर्थकों के साथ निकाली विशाल रैली

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना

छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए और जीत का दावा किया। नामांकन के साथ ही कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से टिकट नहीं मिलने के बाद आर्यन बेलवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।

रैली के दौरान समर्थकों ने आर्यन बेलवाल के समर्थन में नारे लगाए और चुनाव में उनकी जीत का दावा किया। समर्थकों की भीड़ के चलते नामांकन के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद आर्यन बेलवाल ने कहा कि वह छात्र हितों और कॉलेज की समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने छात्रों से समर्थन की अपील की।

आर्यन बेलवाल ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

वहीं अन्य अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने नामांकन दाखिल करने के बाद जीत का दावा किया है। सभी प्रत्याशी छात्रों के बीच अपनी प्राथमिकताएं और चुनावी मुद्दे रख रहे हैं।

नामांकन के बाद अब चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ छात्र-छात्राओं से संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं।

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प होता नजर आ रहा है। अब सभी की नजर अंतिम प्रत्याशी सूची और मतदान के दिन होने वाले मुकाबले पर टिकी है।