ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

स्थान : ​हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

हल्द्वानी में अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी व इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उपकारागार हल्द्वानी परिसर के बाहर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने वरना कार संख्या UK06R-8499 को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। हथियार और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने कार सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान जतिन्द्र सिंह पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में की है। उसकी उम्र 32 वर्ष बताई गई है।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वरना कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक बरामदगी में एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और घटना में प्रयुक्त वरना कार शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर, अपर उपनिरीक्षक राम सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल धीरेन्द्र अधिकारी, राहुल राणा, कुन्दन सिंह और होमगार्ड अमरबण गोस्वामी शामिल रहे।

एसएसपी नैनीताल ने जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने, उनकी तस्करी करने या उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।