1 दिसंबर से बंद होंगी कुमाऊं को दो ट्रेन, कांग्रेस का भाजपा पर वार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

कांग्रेस ने एक बार फिर साधा भाजपा पर निशाना | कांग्रेस का कहना है कि आगामी 1 दिसंबर से रेलवे मंत्रालय और भारत सरकार कोहरे को मद्देनजर रखते हुआ हुए रानीखेत एक्सप्रेस और जनसंपर्क क्रांति को बंद कर रही है उनका यह कदम बिल्कुल भी सही नहीं है | भाजपा वास्तव में  निजीकरण को बढावा दे रही है | कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया का कहना है कि केंद्र सरकार रेलवे के क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देना चाहती है, जिससे राजस्व घाटे का सीधा नुकसान रेलवे बोर्ड को उठाना पड़ेगा |

उनका कहना है कि देश में केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है । जिससे रेलवे विभाग के कर्मचारियों को बहुत बड़ा खामियाजा उठाना पड़ेगा। वहीं रानीखेत एक्सप्रेस और जन संपर्क क्रांति जैसे ट्रेनों के 1 दिसंबर से कोहरे का बहाना बनाकर बंद किये जाने से कुमाऊं के यात्रियों , मंडी के व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों के लिए बहुत बडा नुकसान है |

 रेलवे मंत्रालय द्वारा सरकार के इशारों पर किया जा रहा कदम निंदनीय है |  जहां कांग्रेस प्रवक्ता दीपक विधानसभा चुनावों में इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहें हैं तो वहीं उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा के दस विधानसभा सीटों पर ही सिमटने की भी बात कही।