बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे उप जिला निर्वाचन अधिकारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष पुनर निरीक्षण अभियान के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र बाजपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न बूथों और तहसील भवन में बने डाटा एंट्री कक्ष का निरीक्षण किया।

साथ ही उन्होंने लोगों से अभियान में भाग लेने की भी अपील की। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरकार द्वारा विशेष पुनर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते 27 और 28 नवंबर को समस्त बीएलओ को बूथ स्थल पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में  बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र बाजपुर इंटर कॉलेज में बने बूथ पर पहुंचे। जहां उन्होंने बीएलओ के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। जिसके उपरांत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने तहसील भवन बने डाटा एंट्री कक्ष का भी निरीक्षण किया।

ललित नारायण मिश्र, उपजिला निर्वाचन अधिकारी

इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 1 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष पुनर निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 27 और 28 नवंबर को सभी बीएलओ को अपने बूथों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे इसी के चलते निरीक्षण किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ ही लोगों द्वारा अभियान में भाग लिया जा रहा है जबकि अन्य लोगों को भी अभियान में भाग लेने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से अधिक उम्र और नव विवाहित महिलाओं से अभियान में भाग लेने की भी अपील की ।