राजकीय इंटर कॉलेज में चिकित्सा मंत्री के निदेशानुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

चिकित्सा मंत्री के निर्देशानुसार नैनीताल जनपद में सभी विधानसभा क्षेत्रों  में चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे है |  चिकित्सा शिविरों का आयोजन राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के सामुदायिक वैक्सीन विभाग ने किया।

हल्द्वानी और लालकुआ क्षेत्रो में चिकित्सा शिविरों का आयोजन हो चुका हैं। स्थानीय जनता को स्वास्थ्य संबंधी जो सुविधाएं नही मिल पाती, उन सुविधाओं को जनता तक पहुंचाना स्वास्थ्य सामुदायिक शिविरों का उद्देश्य हैं। स्वास्थ्य चैकअप कैम्प के क्रम में विधानसभा कालाढूंगी में आज तीसरा कैम्प लगाया जा रहा हैं। शिविर में बाल रोग, स्त्री और प्रसूति विभाग, दंत रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग आदि रोगों के लिए सफल कार्यक्रम चलाया जा रहा है ।

डॉक्टर शोभना मित्तल

बीमारी के अनुरूप मरीजों को दवा दी गई। तो वही दवाइयों को लंबे समय तक लेने और मरीजों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने की परिस्थिति में मरीजों को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में  संपर्क करने के निर्देश दिए गए |