

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्र संवाद’ के तहत शुक्रवार को नैनीताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत देशभर के 120 शहरों में आयोजित इस कार्यक्रम की उत्तराखंड में अगुवाई युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्य ने की। कार्यक्रम में छात्रों से शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव एवं उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उन्होंने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिलाया।



कार्यक्रम का संचालन सूरज पांडेय ने किया। इस दौरान राहुल गांधी की कोटा रैली का वीडियो भी उपस्थित छात्रों और कार्यकर्ताओं को दिखाया गया। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांशा आर्य ने कहा कि छात्रों की इस लड़ाई में युवा कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन की प्रमुख मांग है कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने राजनीतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग भी दोहराई।
मीमांशा आर्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी प्रदेशभर में संवाद और जनजागरण अभियान जारी रहेगा, ताकि युवाओं की आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, जिला अध्यक्ष राहुल चिम्मवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व राज्य मंत्री सोहेल सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटलिया, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कंचन सुयाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, जूही चुफाल, खस्ती बिष्ट, मुन्नी तिवारी, जिला अध्यक्ष नीरज कुमार, शिवम बजाज, बंटू आर्य, शार्दूल नेगी, आयुष आर्य, सुमित कुमार, सुमित लोहनी, भानु कबड़वाल, भावेश नेगी, विकास कुमार, निखिल कुमार, संजय कुमार, नीरज कन्याल, स्वाति जोशी, नवीन आर्य, राम दत्त चनियाल, बबलू भाई, हिमांशु पांडे, आशीष कबड़वाल, दीप आर्य, जीनू पांडे, अंकित चंद्र, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, बबलू कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।



