एबीवीपी स्थापना दिवस पर लक्सर में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

एबीवीपी स्थापना दिवस पर लक्सर में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

स्थान : लक्सर
ब्यूरो रिपोर्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर लक्सर के चंदन पैलेस में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा और मेहनत ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र हितों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को सफलता के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन मिलने से समाज और राष्ट्र के विकास को नई दिशा मिलती है।