राजपुरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे इलाके की बिजली गुल, लोगों ने जताई नाराजगी

राजपुरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे इलाके की बिजली गुल, लोगों ने जताई नाराजगी

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोट

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में देर रात बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से आधे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई भीषण गर्मी के बीच पूरी रात और सुबह तक बिजली नहीं आने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिली।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना रात करीब एक बजे ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद विभाग ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते सुबह करीब 10 बजे तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

हेमन्त साहू ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पूरी रात अंधेरे और उमस के बीच गुजारनी पड़ी उन्होंने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा में इस तरह की देरी आम जनता के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनती है।

उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में रात करीब तीन बजे तक सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे और विद्युत विभाग से तत्काल खराब ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग करते रहे लोगों ने जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की।

हेमन्त साहू ने कहा कि विद्युत विभाग को ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए त्वरित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में लोगों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना न करना पड़े उन्होंने विभाग से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी बिजली व्यवस्था को लेकर इसी प्रकार की लापरवाही जारी रही तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा उनका कहना है कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।