

स्थान : लोहाघाट
ब्यूरो रिपोट


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंच गए हैं। वह गांधी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।


इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है।



केंद्रीय कृषि मंत्री का रुद्रपुर दौरा ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वे किसानों से संवाद करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रशासन ने कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।


