

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट


नैनीताल पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो बड़ी गिरफ्तारियां की गई हैं।


पहली कार्रवाई कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 8.33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया आरोपी की पहचान मो. दानिश अंसारी निवासी इन्द्रानगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

दूसरी कार्रवाई लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को 34 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया आरोपी की पहचान अमित कश्यप निवासी बिंदुखत्ता के रूप में हुई है पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा यह अवैध शराब एक अन्य व्यक्ति के लिए बेची जाती थी, जिसे प्रतिदिन भुगतान किया जाता था पुलिस ने इस मामले में संबंधित व्यक्ति सचिन कठैत के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनपद में नशे और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार चेकिंग, गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

