

स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट


सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पहला श्रद्धालु जत्था बुधवार को ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा से रवाना किया गया। इस अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सिंधु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पंज प्यारों की अगुवाई में यात्रा जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिहं को भी कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन राज्य में घोषित शोक के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके।

हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन (लंगर) और चिकित्सा सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
यात्रा का मुख्य धार्मिक पड़ाव हेमकुंड साहिब है, जहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु आस्था और भक्ति के साथ पहुंचते हैं। इस वर्ष कपाट 23 मई को आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

पंज प्यारों की अगुवाई में रवाना हुआ यह जत्था श्रद्धालुओं की आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। यात्रा शुरू होने से पहले गुरुद्वारे में अरदास और कीर्तन का आयोजन भी किया गया।


फिलहाल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करें, ताकि पूरी यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

