आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित कार्य हो सकता है। मेहनत करते रहें, क्योंकि उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। बच्चों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलेगा।

नेगेटिव– दूसरों की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। विद्यार्थी व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें।

व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन करने पड़ेंगे। हालांकि फाइनेंस संबंधी समस्या किसी परिजन की मदद से हल हो जाएगी। अगर किसी नए कार्य को अपने व्यवसाय में सम्मिलित करने का विचार है, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

लव– जीवनसाथी और परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपसी रिश्तों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

स्वास्थ्य– अत्यधिक तनाव लेने से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के साथ जरूर व्यतीत करें, योगा, मेडिटेशन भी करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव– घर में बदलाव संबंधी कोई योजनाएं बनेगी और किसी नतीजे पर भी पहुंचेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम भी सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। सुकून पाने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं।

नेगेटिव– प्रैक्टिकल बनें और अपने निर्णय सर्वोपरि रखें। अपनी भावनाओं और उदारता जैसे स्वभाव पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी इन बातों का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। आपकी कोई खास अथवा मूल्यवान वस्तु न मिलने से टेंशन भी रहेगी।

व्यवसाय– अपने व्यवसाय की गतिविधियों में और सुधार लाने की जरूरत है। लेनदेन के मामलों में असावधानी या गलती का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। टैक्स से संबंधित फाइलें व्यवस्थित रखें। सरकारी नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलेगा।

लव– घर में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जरा-सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। साथ ही आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की सराहना होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

नेगेटिव– बच्चों की किसी समस्या को हल करने में अपना सहयोग देना जरूरी है। अचानक ही किसी संबंधी के घर आने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है, परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को संभाल लेंगे। इस समय की गई किसी भी यात्रा का कोई बड़ा लाभ नहीं मिलेगा।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर रखरखाव को लेकर खर्चों की अधिकता की वजह से कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। टैक्स आदि से जुड़े सभी पेपर व्यवस्थित रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।

लव– वैवाहिक जीवन व्यवस्थित रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।

स्वास्थ्य– आपकी लापरवाही की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। कुछ समय योगा और व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के किसी मुद्दे को लेकर परिवार में विचार-विमर्श होगा और इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने से थकान और व्यस्तता भरी जिंदगी से राहत मिलेगी। संतान के विवाह के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

नेगेटिव– अचानक ही कोई ऐसा खर्च सामने आ जाएगा, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की बजाय उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करें और विवादित मामलों को आपसी वार्तालाप से सुलझाने का प्रयास करें।

व्यवसाय– कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित प्लानिंग करना जरूरी है। आर्थिक मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसायिक ऑर्डर समय पर पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पब्लिक डीलिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।

लव– घर में सुख-शांति और अनुशासनपूर्ण माहौल रहेगा। गलत प्रेम संबंध में न पड़ें।

स्वास्थ्य– कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें, अपनी जांच करवाएं और उचित इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज किसी सरकारी सेवारत व्यक्ति की मदद से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी खास योजना पर चर्चा होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको शांति और सुकून मिलेगा।

नेगेटिव– कुछ समस्याएं रहेंगी और संतान के करियर संबंधी कोई रुकावट आने से मन उदास रहेगा। इस समय बच्चे का मनोबल बनाए रखना जरूरी है। ध्यान रखें कि आप अपनी किसी जिद की वजह से अपना नुकसान कर सकते हैं।

व्यवसाय– कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है और अच्छा मुनाफा होगा। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। ऑफिस में कोई खास अथॉरिटी मिल सकती है।

लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा।

स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है। बढ़ती गर्मी में अपना बचाव रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव– आज आपके किसी प्रयास को सफलता मिलने वाली है और मनचाहे तरीके से काम भी होगा। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ये संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय शुभ चल रहा है।

नेगेटिव– इस समय यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों में ध्यान दें, वर्ना आपके हाथ से काम निकल सकता है। अपने नजदीकी मित्रों से संपर्क बनाए रखें, वर्ना गलतफहमियां आ सकती हैं।

व्यवसाय– कारोबारी गतिविधियों में सुधार के लिए कुछ सृजनात्मक विचारों पर कार्य होगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है।

लव– पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंध में उलझने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य– मौसमी बदलाव की वजह से खांसी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। अपना उचित इलाज लें। आराम भी अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव– अनुकूल ग्रह स्थिति है, लेकिन सफलता हासिल करनी है, तो खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव– युवाओं को अपने भविष्य को लेकर कोई चिंता रह सकती है, लेकिन अपने ऊपर नकारात्मकता हावी न होने दें और किसी अनुभवी की मदद से समाधान निकालने का प्रयास करें। स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा।

व्यवसाय– प्रभावशाली व्यवसायियों के साथ संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे और उनके साथ वार्तालाप से कई सुझाव भी मिलेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों और पेमेंट वगैरह एकत्रित करने के लिए भी अनुकूल दिन है। ऑफिस में अपने अधीनस्थ लोगों पर वर्चस्व बना रहेगा।

लव– परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें और पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान दें। गलत प्रेम प्रसंग से दूर रहें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव– वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात और वार्तालाप होगी, आपको अपनी योजनाएं क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। आप अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखें। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें।

नेगेटिव– किसी भी परिस्थिति में मनोबल बनाए रखने से आप निश्चित ही समाधान ढूंढ लेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न देकर किसी भी समस्या के प्रति गहराई से सोच-विचार करें और उसका समाधान निकालें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका का भय भी रहेगा।

व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे, परंतु उचित सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। खान-पान से संबंधित कारोबार में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें, वर्ना कोई दिक्कत आ सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई मनमाफिक कार्यभार मिल सकता है।

लव– पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल उचित बना रहेगा। प्रेमी युगल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए पेट को संतुलित रखना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– धनु राशि के लिए ग्रह स्थिति में बहुत अनुकूल है। आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। आपकी भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण तरक्की में सहायक रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध में चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का समय है।

नेगेटिव– युवा अपने करियर पर फोकस रखें। कुछ-न-कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। इसलिए सकारात्मक बने रहें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में विशेष ध्यान देना होगा, वर्ना बात बिगड़ सकती है।

व्यवसाय– कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी और मनचाही सफलता भी मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल में सभी कार्य अपनी निगरानी में ही करवाएं। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला उलझ सकता है। ऑफिस के कार्यों को लेकर लापरवाही न करें, वर्ना कोई इंक्वायरी की स्थिति भी बन सकती है।

लव– पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे और पारिवारिक वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा, लेकिन प्रेम संबंध में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस जैसी स्थिति बनी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव– दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आपका प्रबंधन सराहनीय रहेगा। सिर्फ भावुकता की बजाय अपने बुद्धिबल और कार्यक्षमता का ज्यादा उपयोग करें। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे।

नेगेटिव– हालांकि कामकाज का तनाव बढ़ सकता है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज न करें और संयमित व्यवहार रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से कार्यों में बाधाएं भी आ सकती हैं।

व्यवसाय– अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखें, क्योंकि किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। दिक्कत होने पर अपने परिवार का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। नौकरी में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध बिगड़ने न दें।

लव– पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर की व्यवस्थाओं को उचित बनाकर रखने में सफल रहेंगे। मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेंगे।

स्वास्थ्य– गैस बढ़ाने वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। खासतौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव– कुंभ राशि के लिए ग्रह स्थिति में सकारात्मक है। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखें, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

नेगेटिव– तनाव की स्थिति में धैर्य रखना जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी व्यक्तिगत मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। संबंधों में खटास न आने दें। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना हैं, तो अभी उस पर और अधिक गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

व्यवसाय– व्यवसाय में आपको किसी कार्य में विशेष सफलता मिलती हुई नजर आ रही है, लेकिन प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। ऑफिस में किए गए बदलाव से सकारात्मक वातावरण रहेगा।

लव– पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी।

स्वास्थ्य– अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जुकाम-खांसी, बदन दर्द हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव– ज्यादा भावुकता की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे, इसलिए कोई भी निर्णय दिल की अपेक्षा दिमाग से लें, तो अच्छा होगा। हालांकि अपनी कार्यक्षमता के दम पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों का घर में आगमन और वार्तालाप से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

नेगेटिव– दूसरों की गतिविधियों का अनुसरण करने की बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी, लेकिन कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों में सुधार करें।

व्यवसाय– आज कुछ खास व्यावसायिक जानकारियां मिलेंगी, जो कि फायदेमंद साबित होंगी। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के लिए अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

लव– पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाएं, क्योंकि वाद-विवाद से माहौल और बिगड़ेगा। गलत प्रेम संबंध में समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। छोटी-सी भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 4