राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर खटीमा में चला जागरूकता अभियान, डेंगू मुक्त बनाने को व्यापक फॉगिंग

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर खटीमा में चला जागरूकता अभियान, डेंगू मुक्त बनाने को व्यापक फॉगिंग

स्थान – खटीमा/ऊधम सिंह नगर
रिपोर्टर – अशोक सरकार

खटीमा में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर मच्छरों से जनित बीमारियों के खिलाफ व्यापक जागरूकता और सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में बरी अंजनिया क्षेत्र में ‘उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट’ ने डेंगू मुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए बड़े स्तर पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया।

बढ़ते डेंगू मामलों को देखते हुए ट्रस्ट ने क्षेत्र में विशेष फॉगिंग अभियान चलाया। ट्रस्ट के अध्यक्ष Ishwar Singh के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया और लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया।

अभियान की शुरुआत 17 मील पुलिस चौकी से की गई। इस दौरान चौकी प्रभारी Rakesh Rai ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक प्रयास जनस्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए टीम का उत्साहवर्धन भी किया।

अभियान के तहत सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पुलिस चौकी तथा सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया गया। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल परिसरों और बाल विकास केंद्रों के आसपास विशेष फॉगिंग की गई।

सामाजिक सौहार्द और आस्था के केंद्रों जैसे मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में भी व्यापक स्तर पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया गया। ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले मच्छरों की रोकथाम बेहद जरूरी है, ताकि डेंगू जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके।

ट्रस्ट अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को डेंगू के खतरे से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर केवल जागरूकता संदेश देने के बजाय ट्रस्ट ने धरातल पर उतरकर काम किया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल, धार्मिक स्थल और पुलिस चौकी जैसी जगहों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, इसलिए इन स्थानों को सुरक्षित बनाना प्राथमिकता रही। ट्रस्ट ने भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखने की बात कही है।

ट्रस्ट की इस पहल की स्थानीय जनता और प्रशासन ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि मानसून से पहले इस तरह के अभियान डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम में काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान अमित कुमार, पियूष राणा, बॉबी भाई, संजय कुमार, सपन विश्वास, ममता कुमारी, शशिकला और अनिल कुमार समेत ट्रस्ट के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।