

स्थान : नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना खनस्यूं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंट के तहत एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जिले में न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस लगातार फरार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

इसी क्रम में सोमवार को थाना खनस्यूं पुलिस टीम ने कुशल सुरागरसी और पतारसी करते हुए हल्द्वानी के गोरा पड़ाव क्षेत्र से एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक चंद्र कुड़ाई (27 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद्र कुड़ाई निवासी ग्राम पस्या, थाना खनस्यूं, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

इस अभियान में थाना खनस्यूं के थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल भोजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल बलवंत सिंह भी शामिल रहे।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से फरार किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।


