

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

Uttarakhand में कृषि क्षेत्र को डिजिटल और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को कृषि मंत्री Ganesh Joshi ने अपने कैंप कार्यालय में नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली CBDC के माध्यम से अनुदान वितरण प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया।


इस अवसर पर मंत्री ने किसानों के खातों में सीधे डिजिटल भुगतान कर इस नई प्रणाली की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अब अनुदान वितरण प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, तेज और सुरक्षित होगी, जिससे किसानों को समय पर लाभ मिल सकेगा।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।


उन्होंने कहा कि नाबार्ड पॉलीहाउस योजना और CBDC आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली किसानों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और सीधे लाभ किसानों तक पहुंचेगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी तथा किसानों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सकेगा।

इस पहल को राज्य में कृषि सुधार और डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।



