ऋषिकेश में घर से 10 पानी के नल चोरी, CCTV में कैद शातिर चोर

ऋषिकेश में घर से 10 पानी के नल चोरी, CCTV में कैद शातिर चोर

स्थान :ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

Rishikesh के श्यामपुर क्षेत्र में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बीते रविवार रात करीब 11 बजकर 27 मिनट पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे किनारे स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया, जो पूरी तरह CCTV कैमरे में कैद हो गई।

घटना Shyampur Chowki क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक शातिर चोर नकाब पहनकर दो मंजिला मकान के मेन गेट को फांदकर अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। चोर ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, चोर ने घर के बाथरूम, प्रथम तल के बाथरूम और छत पर लगे पानी के नलों को काटकर चोरी कर लिया। कुल मिलाकर आरोपी पूरे घर से 10 पानी के नल काटकर अपने साथ ले गया।

पीड़ित महिला दिल्ला देवी रौतेला ने घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी। इसके बाद उनकी पुत्री ने श्यामपुर चौकी में पहुंचकर चोरी की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद चीता पुलिस के दो जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

घरवालों ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंप दी है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फुटेज में चोर की गतिविधियां साफ नजर आ रही हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश जारी है।