

स्थान : बाज़पुर
रिपोर्टर : विशेष शर्मा

बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बेरिया दौलत और आसपास के कई गांवों में नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मेहता फॉर्म, मज़रा पच्चू, तोता बेरिया, टांडा रतिभान फॉर्म, बेरिया हाल्ट, एससी बस्ती बेरिया, माला फॉर्म एससी बस्ती और कल्याणपुरी सहित कई ग्रामों का दौरा किया।


जनसंपर्क के दौरान ग्राम मेहता फॉर्म में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें एडवोकेट मनोज सिंह, बीडीसी परमजीत सिंह, वार्ड नंबर 13 के जगजीत सिंह, सौरभ बाबा, गुरप्रीत सिंह, सरजीत सिंह, विजय सिंह, प्रदीप सिंह, जागीर गिल, शुभम ठाकुर, आकाश, सोना सिंह, शरण उप्पल, सहजपाल, बलविंदर पाल, लकी सिंह, ऋषि कपूर और नौबत सिंह सहित कई लोग शामिल रहे।


इन सभी नए सदस्यों को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा और जनसेवा की प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान यशपाल आर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही कई मुद्दों के समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कुछ प्रमुख समस्याओं के त्वरित निस्तारण की घोषणा भी की, जिससे स्थानीय लोगों में संतोष और उम्मीद की भावना देखी गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, पवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष वरुण कपूर, कदीर अहमद, गुरबत सिंह, रामचंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति जीत सिंह, हरभजन सिंह, नवदीप सिंह कंग, रोशन सरना, देवेंद्र लाडी, बलदेव सिंह, हरदेव सिंह और जागीर सिंह शामिल रहे।

इसके अलावा मुख्तियार सिंह, सुभाष सरना, मोहन सिंह, चरण सिंह, मुन्ना सिंह, साजिद, इंदर सिंह, डॉक्टर सतपाल सिंह, निर्मल सिंह, वीरू वीर सिंह, गोपाल सिंह, नितिन बिष्ट, प्रमोद जोशी, जागरण सिंह, हरिओम सिंह, हरि सिंह, रामचंद्र सिंह और जीत सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


