

स्थान : विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

क्षेत्र में विकास कार्यों ने तेज गति पकड़ ली है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों रुपये की योजनाओं का शुभारंभ और भूमि पूजन कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी।


मेहूंवाला मेहरा बस्ती में लगभग 45 लाख 73 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।


वहीं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पश्चिम वाला में करीब 77 लाख 86 हजार रुपये की लागत से प्रथम तल पर कक्ष निर्माण और बाउंड्री वॉल का काम शुरू किया गया है, जिससे स्कूल की आधारभूत संरचना मजबूत होगी।


इसके अलावा आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज, विकासनगर में लगभग 97 लाख 14 हजार रुपये की लागत से खेल मैदान और चारदीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह परियोजना छात्रों को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा सत्र को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी और अर्ध-सरकारी स्कूलों को बेहतर सुविधाएं देना जरूरी है, ताकि ये निजी स्कूलों के बराबर या उनसे आगे खड़े हो सकें।


उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश छात्र सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं, इसलिए उनके लिए बेहतर शिक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कलोरा ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से स्कूल में खेल मैदान और भवन सुधार की जरूरत थी। अब इन योजनाओं के पूरा होने से छात्रों और पूरे क्षेत्र को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


